Ranchi News: बीआईटी में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

रांची: बी आई टी मेसरा लालपूर यूनिट के तत्वावधान में आज़ादी के 79 स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. झंडोत्तोलन संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने किया इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के आने वाले दिनों और पुरवर्ति कार्यो को छात्रों और शिक्षकों सहयोगी कर्मचारियों को बताया और देश के प्रति युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला.
झंडोत्तोलन के बाद NSS के सदस्यों के द्वारा नाट्य और संगीत के माध्यम से समाज और देश में बढ़ते घटनाओं को नाट्यरूप देकर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया इस आयोजन में एन एस एस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव डॉ संदीप नाथ शाहदेव डॉ प्रदीप मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
आज के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों में डॉ अमृता प्रियम, डॉ सोमनाथ मुखर्जी सहायक कुलसचिव मनोज गिरि, डॉ तन्मय कुमार बनर्जी, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, अजय कुमार, शांतनु सिन्हा, डॉ एन के सिंह, डॉ देवेश, डॉ मिली दत्ता, मनोज कुमार, बासुदेव सिंह , दीपक मिश्रा, डॉ आशुतोष मिश्र, सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया.


