Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह

रांची में 15 मार्च को पुराना विधानसभा मैदान में विशाल क्षत्रिय समागम आयोजित होगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन की सफलता को लेकर पूरे झारखंड में प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है और हजारों लोगों के जुटने की संभावना है।

रांची: रांची में 15 मार्च को पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित विशाल क्षत्रिय समागम की सफलता को लेकर तैयारी तेज और अंतिम चरण में है। विधानसभा मैदान में मंच बनाने का काम भी  तेजी से चल रहा है। रांची सहित पूरे झारखंड में प्रचार- प्रसार तेज कर दिया गया है। राजधानी रांची में भी कई प्रचार वाहन सड़कों पर घूम कर लोगों को समागम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। शहर के चौक-चौराहों पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। 

क्षत्रिय गौरव एकता मंच के संयोजक पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह व पूर्व सांसद सुनील सिंह जिलों के साथ-साथ रांची के विभिन्न मोहल्लों  का दौरा कर बैठक कर रहे हैं। घर घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। रांची महानगर के सभी 53 वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया हैं।

प्रवीण सिंह ने बताया कि समागम के मुख्य अतिथि गोंडा, उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह होंगे। इनके साथ विशिष्ट अतिथि सांसद लवली आनंद, बिहार विधान परिषद के उपसभापति अवधेश नारायण सिंह, धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, धनबाद के मेयर संजीव सिंह सहित झारखंड के सभी वर्तमान और पूर्व विधायक व पूर्व सांसदों को भी समागम के लिए आमंत्रित किया गया है। समागम को लेकर क्षत्रिय समाज में उत्साह है।

 30 से 40000 लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज को एक मंच पर लाना और उनके अधिकार के लिए संघर्ष करना समागम का मुख्य उद्देश्य है। समाज में मौजूद आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक व बेटियों की शादी सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षत्रिय समाज के सभी लोगों से 15 मार्च को रांची में आयोजित समागम भाग लेने की अपील की है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More