सोमवार को रांची में शिक्षकों की बैठक में शामिल हुए सीपी सिंह और अम्बा प्रसाद

रांची: राजधानी में सोमवार को आल इंडिया प्राइमरी टीचर फेडरेशन द्वारा जनरल कौंसिल मीटिंग का आयोजन की गयी। पहले दिन के बैठक में मुख्य अतिथि रांची के विधायक सीपी सिंह एवं बड़कागांव की विधायिका अंबा प्रसाद मौजूद रही l
अंबा प्रसाद ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा सबसे ऊपर है। हमारा भविष्य शिक्षा से तय होता है। इसलिए सरकार गांव में भी शिक्षा को और बेहतर करने पर काम करेगी। इसके बाद विधायक सीपी सिंह ने कहा कि अधिकतर आबादी सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। उन्होंने भी अपनी शिक्षा सरकारी स्कूल से ली है। यह अलग बात है कि हम सभी के सभी के बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं।
इस बैठक में भारत के 21 राज्यों एवं विश्व के विभिन्न देश के प्रतिनिधि भाग लेंगेl दो दिनों की होने वाली
बैठक में बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता एवं इसमें शिक्षकों की भागीदारी एवं सगाई नीति पर चर्चा की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा भारत के बच्चों में कैसे दी जाए, इस पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा पूरी करने के बाद भारत के बच्चे कैसे ग्लोबल परिपेक्ष में काम कर पाएंगे, सरकार की पॉलिसी एवं प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षक की भागीदारी, सभी बच्चों तक शिक्षा की पहुंच की सुनिश्चितता, इत्यादि जैसे पहलुओं पर चर्चा एवं एजेंडा का निर्माण किया गया। ।


