रांची में नागपुरी फिल्म का रखा गया शुभ मुहूर्त, फिल्म होगी एक्शन-थ्रिलर

रांची: राजधानी के हरमू स्थित होटल ‘ द काब’ में नागपुरी फ़िल्म करणवीर के निर्माण का शुभ मुहूर्त रखा गया।
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य कुमार ने प्रेस को बताया कि यह एक सस्पेंस-थ्रिलर मूवी होगी। यह नागपुरी फ़िल्म हिंदी फिल्म ‘करण अर्जुन’ से प्रेरित होगी। इस फ़िल्म के निर्माता राजेश भगत और रंजन कुमार हैं। निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म के लांच के वक्त वह झारखंड में बॉलीवुड के कुछ कलाकारों को बुलाएंगे। दर्शकों को यह फ़िल्म काफी पसंद आएगी।
बजट पर बात करते हुए उन्होंने बताया की यह फ़िल्म 1 करोड़ के बजट में बनेगी। साथ ही यह भी बताया कि फ़िल्म दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी।


