आईएसटीडी रांची चैप्टर का एजीएम

रांची: आईएसटीडी, रांची चैप्टर द्वारा एजीएम यानि एनिवल जेनरल मीटिंग सोमवार को होटल महाराजा में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व निदेशक (कार्मिक) कोल इंडिया, पूर्व अध्‍यक्ष आईएसटीडी यूके चौबे ने की। सीएमपीडीआईएल के महाप्रबंधक (पीएंडए), आईएसटीडी, रांची की सचिव सुनिता मेहता ने सभी आगत सदस्यों का स्वागत करते हुए रिर्पोट पेश की। सीसीएल के महाप्रबंधक (समाधान सेल) रश्मि दयाल ने कोषाध्‍यक्ष के रूप में ऑडिट रिर्पोट 2018-19 का वार्षिक आम सभा में प्रस्तुत किया। बतौर अतिथि आईआईसीएम के कार्यकारी निदेशक पीसी मिश्रा ने धर्मा एक टूल फाॅर मैनेजमेंट विषय पर विस्‍तार से चर्चा की। आमसभा में सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र, यूके चौबे, जीडी गुलाब, एनके ओझा, एमके गुप्‍ता सहित कई लोग मौजूद थे। मंच संचालन उषा मार्टिन के शिवाजी कुमार ने किया।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More