Ramgarh News: सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी

रामगढ़ के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में चेनगड्डा गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में महिला और ट्रक ड्राइवर के बीच हाथापाई देखी गई, लेकिन हत्या का पूरा घटनाक्रम कैद नहीं हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं।

रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र में चेनगड्डा गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शनिवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर रही है। ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि एक कुट्टी दुकान के पास महिला का शव होने की सूचना मिली थी। संदिग्ध अवस्था में मिली लाश को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई थी। कुट्टी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया है। शुक्रवार की देर रात एक ट्रक ड्राइवर और महिला के बीच हो रही हाथापाई से स्पष्ट है कि महिला के साथ मारपीट की गई है। लेकिन हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद नहीं हुई है। ट्रक का नंबर भी पुलिस को मिला है। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त के लिए उसकी तस्वीर विभिन्न थाना क्षेत्र और गांव में भेजी गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है।

कुट्टी दुकान के मालिक सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसके मजदूरों ने सबसे पहले शव देखी। इसके बाद जब सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे तो पुलिस को इसकी सूचना दी। उन लोगों ने कुट्टी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद महिला की पहचान तो नहीं की, लेकिन ट्रक का नंबर पुलिस को जरूर उपलब्ध करा दिया। महिला कहां से आई थी इसका पता उन्हें नहीं है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More