रामगढ़: करमा को लेकर झूमर प्रतियोगिता

रामगढ़: जिले के डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल में शनिवार को करमा पर्व के मौके पर कक्षा एक से दस तक के बच्चों के बीच में झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बाबत विद्यार्थियों द्वारा पेश किये गये रंगारंग, गीत-संगीत के कार्यक्रम ने वहां मौजूद लोगों के मन को मोह लिया। संस्था की सुरिंदर कौर ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का विधिवत प्रारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अनिता ने किया। बतौर जज सुमन, काशिम, चुरामन, फुलमनी, संतोष व पुनीत ने प्रतियोगिता के रिजल्ट के लिए मार्किंग की। इस बाबत मुकुंद कुमार, रामचरण, निर्मला, नीतू, निधि, पूनम, मीणा, मणिलाल, अनिता सहाय, शोभा कांत, पी मोहंता, गुड़िया, गीता सहित आसपास के ग्रामीण व स्कूली बच्चे मौजूद थे। विजेताओं को 11 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More