अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पलामू के नए अध्यक्ष बने राजा पाठक, केंद्रीय नेतृत्व और वरिष्ठों का जताया आभार

पलामू: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, पलामू के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर राजा पाठक ने केंद्रीय समिति, संस्थापक सदस्यों, वरिष्ठ समाजसेवियों और मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार प्रकट किया है। अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के बाद राजा पाठक ने कहा कि संगठन ने उन पर जो अटूट विश्वास जताया है, उसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा, “समस्त सनातन ब्राह्मण समाज के हित, उत्थान, संवर्धन और अधिकारों की रक्षा के लिए मैं निरंतर तत्पर और समर्पित रहूँगा।”
संस्थापक सदस्यों और वरिष्ठों के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता
राजा पाठक ने महासभा के आधारस्तंभ और मार्गदर्शकों का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने संगठन के संस्थापक सदस्यों— विजयानंद सरस्वती, संत तिवारी, राघवेंद्र पाठक एवं अमरेश पांडेय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने कहा कि किशोर पांडेय, सुशीला मिश्रा , अभिमन्यु ओझा, घनश्याम पाठक, अजय दुबे, रामाशीष पांडेय और गढ़वा से सचिदानंद पाठक का मार्गदर्शन और स्नेह उनके लिए सदैव अनुकरणीय और प्रेरणादायी रहेगा।
मंच संचालक और मीडिया को विशेष धन्यवाद
कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंच संचालक परशुराम तिवारी का उन्होंने विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। राजा पाठक ने बताया कि 15 अगस्त को उनके एक आग्रह पर परशुराम तिवारी ने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार किया और अपने ओजस्वी संबोधन व निष्ठापूर्वक संचालन से पूरे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। अंत में, राजा पाठक ने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और सहयोग के लिए समस्त मीडिया बंधुओं, उपस्थित वरिष्ठजनों, सहयोगियों तथा समाज के बंधुओं को प्रणाम करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


