साहिबगंज रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

साहिबगंज: गर्मी की छुट्टियां, आगामी त्यौहार और भीषण गर्मी में सैर-सपाटा पर जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं के मद्देनजर मालदा रेल मंडल ने मालदा टाउन से बरहरवा, साहिबगंज होकर देश के विभिन्न शहरों के लिए 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इससे साहिबगंज जिले के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मालदा टाउन–आनंद विहार (नई दिल्ली) साप्ताहिक स्पेशल (20 मई से 17 जून, हर बुधवार), मालदा टाउन–मुंबई द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (15 मई से 30 जून, मंगलवार एवं शुक्रवार), मालदा टाउन–सूरत/अहमदाबाद द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (04 मई से 29 जून, सोमवार एवं शुक्रवार), तथा जयपुर एवं पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनें (जयपुर: हर बुधवार, पुणे: बुधवार एवं शनिवार) चलाई जाएंगी।
ये ट्रेनें बरहरवा–साहिबगंज रेलखंड रूट होकर चलेंगी, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इन ट्रेनों की समय सारणी जल्द जारी की जाएगी।




