Hazaribagh News: प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटने पर ग्रामीण का फूटा गुस्सा, बीडीओ को आत्मदाह की दी चेतावनी

इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

कटकमसांडी (हजारीबाग): ग्राम पंचायत लुपुंग के निवासी विकास कुमार मेहता, पिता जयनारायण मेहता ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में अपना नाम सूची से हटाए जाने पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कटकमसांडी को लिखित नोटिस दिया है। नोटिस में उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोषी कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आत्मदाह जैसा चरम कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

विकास मेहता का कहना है कि वह योजना के पात्र लाभुक हैं और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद, प्रखंड स्तर के एक कर्मचारी ने उनका नाम जानबूझकर सूची से हटा दिया। उनका आरोप है कि इस पूरे मामले में पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार की बू है।

ग्रामीण ने बताया कि जब उन्होंने इस विषय पर संबंधित कर्मियों से बात की, तो उन्हें टालमटोल और अनदेखी का सामना करना पड़ा। “हम जैसे गरीब और पात्र लोगों को योजना से वंचित किया जा रहा है, जबकि अपात्र लोगों को लाभ दिया जा रहा है,” मेहता ने आरोप लगाया।

इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More