Politics News: झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू 5-6 अगस्त को रांची दौरे पर, विधायक दल और INDIA गठबंधन की होगी अहम बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के झारखंड प्रभारी के. राजू 5 और 6 अगस्त को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक और INDIA गठबंधन के विधायकों की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे। रांची में आयोजित इन बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों, विधानसभा की रणनीति और गठबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दौरे के बाद 6 अगस्त को के. राजू दिल्ली लौट जाएंगे।

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के झारखंड प्रभारी एवं कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू 5 और 6 अगस्त को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के विधायकों की संयुक्त बैठक में भाग लेंगे।

झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि के. राजू 5 अगस्त को सुबह 09:15 बजे हैदराबाद से इंडिगो की उड़ान से रांची के लिए रवाना होंगे और 11:10 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे।

रांची पहुंचने के बाद वे दोपहर 2:00 बजे मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे रांची के एटीआई ऑडिटोरियम में आयोजित इंडिया गठबंधन के सभी विधायकों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, के. राजू 5 अगस्त की रात स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 6 अगस्त को वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, विधानसभा के आगामी सत्र, राजनीतिक रणनीति और गठबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

 
 
 
लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More