POLITICAL NEWS: हजारीबाग प्रमंडलीय बैठक में शामिल हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजु

इस दौरान चुनाव में कार्यकर्ताओं की धोखेबाजी से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही साथ आगे संगठन कैसे मजबूत हो इसे लेकर भी रूपरेखा तय की गई। कांग्रेस के मैराथन बैठक में यह बात छनकर आई की विधानसभा चुनाव में पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता ने उम्मीदवार को मदद नहीं किया बल्कि दूसरे पार्टी के लिए काम किया है।

 
हजारीबाग: झारखंड में लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव समाप्त हो गया तथा कांग्रेस पार्टी चुनाव परिणामों को लेकर जिला वार समीक्षा कर रही है। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी के राजू हजारीबाग पहुंचे। उन्होंने उतरी छोटानागपुर के चार जिला हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा के जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के साथ मैराथन बैठक किया । इस दौरान चुनाव में कार्यकर्ताओं की धोखेबाजी से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही साथ आगे संगठन कैसे मजबूत हो इसे लेकर भी रूपरेखा तय की गई। कांग्रेस के मैराथन बैठक में यह बात छनकर आई की विधानसभा चुनाव में पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता ने उम्मीदवार को मदद नहीं किया बल्कि दूसरे पार्टी के लिए काम किया है। इसे लेकर अब झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के राजू ने विश्वास दिलाया है कि वैसे लोगों की जांच की जाएगी और उनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई भी करेगी ताकि आने वाले दिनों में इस तरह की घटना फिर से ना हो। बैठक में यह बात भी आई कि कार्यकर्ता को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है तथा प्रशासन उन्हें तवज्जो नहीं दे रही है। इस पर उन्होंने कहा कि बीस सूत्री को अच्छी तरह से काम करना होगा क्योंकि बीस सूत्री के सदस्यों को प्रशासन और कार्यकर्ता के बीच की कड़ी का काम करना होगा । कार्यकर्ता कोई समस्या लेकर प्रशासन के पास जाता हैं तो उसकी समस्या का समाधान सुनिश्चित हो या बेहद जरूरी है। कांग्रेस प्रभारी के राजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चार जिले के जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष के साथ वार्ता किया गया है तथा सभी कार्यकर्ता का दर्द को समझ गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश प्रभारी से जो उम्मीद किया जा रहा है उसे पूरा करने का कोशिश किया जाएगा। उन्होंने कहा की विधायकों को दो जिला का प्रभारी बनाया जाएगा ,जो महीने में एक बार जाकर कार्यकर्ता और प्रशासन से बात करेंगे साथ ही कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों को भी जिम्मेवारी सौंप जाएगी।

पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं पर विश्वास घात को लेकर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि कई ऐसे बिंदु है जो हार का कारण बना है। कांग्रेस प्रभारी ने हजारीबाग और चतरा में हार के कारण का समीक्षा किया है तो दूसरी ओर कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस सरकार में बढ़-चढ़कर काम करने की अपील की है ताकि सरकार और पार्टी की छवि अच्छी बन सके।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More