कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी रही है: रांची महापौर रोशनी खलखो का हमला

रांची की महापौर रोशनी खलखो ने महिला आरक्षण का विरोध करने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी रही है और देश की महिलाएं इसे कभी माफ नहीं करेंगी।

रांची:  रांची की महापौर रोशनी खलखो ने महिला आरक्षण का विरोध करने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं कांग्रेस और उनके सहयोगियों को कभी माफ नहीं करेंगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र एक बार फिर से देश की जनता के सामने उजागर हो गया है। कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है।

रोशनी खलखो ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस सहित उनकी सहयोगी पार्टियों के समक्ष नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में वोट करने की जब बारी थी, तब कांग्रेस ने राजनीतिक पाप करने का काम किया। आज अपनी गिरती हुई साख को बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडा अपना रही है। खलखो ने कहा कि झारखंड विधानसभा से भी कई बार प्रस्ताव भेजा गया, इंडी गठबंधन वाले भी इसके पक्षधर रहे हैं फिर जब अवसर आया तो इन्होंने महिला विरोधी काम किया। सोचिए, झारखंड में सीटें बढ़ती तो क्या सिर्फ एनडीए की महिलाएं ही चुनाव लड़ती, नहीं ना। फिर यही तो राज्य सहित पूरे देश की महिलाओं को इस संबंध में सोचने और विचार करने की जरूरत है। देश की महिलाओं को अब सब कुछ समझ में आ गया है। समय पर महिलाएं इन्हें सबक सिखाने का काम करेंगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More