पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 साल से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में हुए संतोष प्रसाद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी रजनीश कुमार उर्फ छोटे सिंह को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के  संतोष प्रसाद हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब एक साल से पुलिस की आँखों में धूल झोंककर फरार चल रहे आरोपी रजनीश कुमार उर्फ छोटे सिंह को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले में छत्तरपुर पुलिस ने बताया कि घटना 29 अप्रैल 2024 की है, जब छतरपुर निवासी संतोष प्रसाद (पिता स्व. गनौरी साव) को गर्ल्स स्कूल के मुख्य गेट के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल संतोष प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 74/24 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पूर्व में ही दो आरोपियों, आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बुटा और रोशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो देशी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए थे। हालांकि, बिहार के रोहतास जिले के धर्मपुरा थाना अंतर्गत हसनी निवासी रजनीश कुमार (23 वर्ष) लगातार ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी सेल की मदद से रजनीश को बिहार से दबोच लिया। इस छापामारी दल का नेतृत्व पुअनि सुशील उरांव कर रहे थे, जिसमें सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More