बगोदर : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक मंगलवार को थाना परिसर में हुई। बैठक में एसडीपीओ विनोद कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन ने पूजा कमेटियों से दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसडीपीओ ने पूजा कमेटियों को निर्देश दिया कि वे पूजा पंडाल के बाहर और भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। वोलेंटियर के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखें एवं मनचलों पर नजर रखें। पुलिस प्रशासन से जब भी सहयोग की जरूरत पड़े तुरंत फोन करें।
थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें नहीं फैलाने की अपील की। कहा कि सोशल मीडिया में वायरल किसी भी पोस्ट को जांच लें, तब वायरल करें। बैठक में सीओ आशुतोष कुमार ओझा, सअनि अजय सिंह, राजकिशोर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजू सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, भाजपा नेता कुलदीप साव, बगोदर पूजा कमेटी के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, मुखिया संतोष रजक, अख्तर अंसारी, मुनेजा खातुन, जिबाधन मंडल, भाजपा नेता प्रयाग मंडल, पशुपति शर्मा, संजय चौरसिया, दीपू मंडल, दुर्गा प्रसाद, रूपेश गुप्ता, अनुप ठाकुर आदि उपस्थित थे।