हजारीबाग पुलिस लाइन में शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हजारीबाग: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को हजारीबाग पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बलिदान जवानों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के शहीद जवानों का त्याग, समर्पण और बलिदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
 कार्यक्रम में उपस्थित एसडीपीओ, डीएसपी, मेजर, सार्जेंट मेजर सहित कई पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बलिदान जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहीदों की कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा की भावना से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने संकल्प लिया कि पुलिस बल उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए सदैव समर्पित रहेगा। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और जवानों ने समाज में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की शपथ ली।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More