जयनगर थाना का चार्ज लिया, लोगों से की बात
कोडरमा: पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन के निर्देश के बाद सोनी प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जयनगर थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि जनता के सहयोग से पुलिस पब्लिक के बीच में बेहतर सामंजस्य स्थापित कर पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करना पहला प्राथमिकता है।
उन्होंने लोगों से अपील किया कि बच्चा चोर के अफवाह में न पड़े यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने यह भी कहा कि यातायात के नियमों का लोग अनुपालन करें। श्री सिंह ने कहा कि निर्दोश लोगों को फंसने नहीं दिया जाएगा और दोषी लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। मौके पर जिला परिषद सदस्य पवन सिंह, प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया अर्चना कुमारी, मुखिया अजमेरी खातुन, मुखिया सुरेंद्र यादव, मुखिया अशोक यादव, पंसस प्रतिनिधि सुरेन्द्र भाई मोदी, सरवर खान, फहीम खान, रामविलास स्वर्णकार, संजय गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, शिवशंकर बर्णवाल, संजय पांडेय, संतोष साव, नीलकंठ सिंह, अब्दुल हाफिज खान, राधेश्याम मोदी, अमानत खान, सुरेंद्र मोदी, निसार खान, सुनील सिंह, मिसवा उदीन, विनय कुमार सिंह, सूरज गुप्ता, देवनारायण यादव, पवन सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।