अयोध्या मसले पर लोगों से शांति की अपील

रामगढ़: सर्वधर्म समन्वय परिषद द्वारा गुरुवार को अयोध्या मामले में रामगढ़वासियों से शांति की अपील की गई। इस बाबत राजनीतिक दलों, गैर राजनीतिक संगठन व कमेटियों से आहवान किया गया कि अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आनेवाला है, लिहाजा सभी को शांतिव संयम बरकरार रखना है।
कहा गया कि यह देश का अत्यंत ही संवेदनशील मामला है। इसमें कई बार देश को अप्रिय व अवांछनीय स्थितियों को सामना करना पड़ा है। उन्ही स्मृतियों के आलोक में सर्वधर्म परिषद ने सभी से अपील की है कि फैसला चाहे जो भी हो, हमें उसका सम्मान करना चाहिए। हर कीमत पर भाईचारा, आपसी सौहार्द व प्रेम शांति बनाए रखने की जवाबदेही हम सभी पर है।
अपील करने वालों में शंकर चौधरी, शहजादा अनवर, कुंटू बाबू, संतु बाबू, अबू अहमद सिद्धकी, बलराम सिंह, असद बारी, फादर कर्मा कच्छप, जगजीत सिंह सोनी, अनमोल सिंह ,आनंद अग्रवाल, सुबोध पांडे धनंजय कुमार पुटूस, कमल बगड़िया, राजेंद्र नायक व महेंद्र पाठक सहित कई संगठन के लोग मौजूद थे।




