लोगों को समझना होगा कि कोरोना महामारी खत्म नहीं हुआ है: द्रौपदी मुर्मू

रांची: झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Governor Draupadi Murmu) से मुलाकात करने स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी (Health Secretary Nitin Madan Kulkarni) राजभवन पहुंचे. इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनसे स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली. उन्होंने स्वास्थ्य सचिव ने से कहा कि राज्य की जनता समझती है कि कोरोना महामारी खत्म हो गया है. जबकि हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं.

लोगों की जान कोरोना के कारण लगातार जा रही है. कोरोना के बढ़ाते प्रकोप के बाद भी लोग मास्क नहीं लगाते औऱ काथ ही सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) पालन लोग नहीं कर रहे हैं. लोग औऱ भी लापरवाह होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा लोगों को समझाना होगा कि कोरोना की वैक्सीन जब तक नहीं आती, तब तक लोगों को किसी प्रकार की ढिलाई नहीं करनी चाहिए. केंद्र और राज्य सरकार (Central and state government) द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन करें.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गोड्डा में कार्यरत चिकित्सक विजय कृष्ण श्रीवास्तव (Working Doctor Vijay Krishna Srivastava) की संदेहास्पद मौत के विषय में चर्चा की. उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मी को ससमय वेतन न मिलना न्यायसंगत नहीं है. पूरे देश में जब जनता इन कोरोना योद्धाओं के साथ हैं, उनके उत्साह को बढ़ा रही है और उनके प्रति आभार प्रकट कर रही है, तो ऐसे में एक चिकित्सक की संदेहास्पद मौत (Suspicious death of doctor) का बड़ा कारण आर्थिक तंगी होना संवेदनहीनता का परिचायक है. उन्होंने इस दिशा में संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More