Palamu News: भीषण सड़क हादसा: NH-98 पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जोरदार टक्कर

छत्तरपुर: पलामू थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर औरंगाबाद मेन रोड स्थित रुदवा गांव में NH-98 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें स्कॉर्पियो और एर्टिगा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में हो कई लोग घायल हो गए हैं।हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति गाड़ी में फंस गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मौके पर पहुंची छत्तरपुर पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे दोनों गाड़ियों के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना किया है।


