Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक
1-1024x614.jpeg)
पलामू: वरिष्ठ पत्रकार एवं भास्कर न्यूज़ के संवाददाता राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के निधन पर छतरपुर क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। स्थानीय पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक गांव पिपरा बगाही पहुंचा, जहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
1.jpeg)
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे राजीव सिन्हा एवं उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वक्ताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार समाज राजीव सिन्हा और उनके परिवार के साथ खड़ा है। बताया गया कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने लंबे समय तक धनबाद स्थित सीसीएल में अपनी सेवाएं दी थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने पैतृक गांव में रह रहे थे, जहां उनका निधन हो गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आइडियल पत्रकार संगठन के अनुमंडलीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित नगर पंचायत छतरपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता “चुनमुन”, पत्रकार अश्विनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंचम कुमार, अरविंद अग्रवाल,दीपक कुमार, उमेश भारती, राघो पासवान, अनिरुद्ध पासवान, रवींद्र पासवान, धनंजय प्रसाद, दीपक कुमार, नगर पंचायत के सहायक सूरज कुमार पासवान, शीतल सिंह, चंदन कुमार, पप्पू सिंह, झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा, मुबारक हुसैन, मुकेश सिन्हा, राजू सिंह एवं कुंदन कुमार जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


