Pakur News: अवैध ईंट भट्टों का खेल, सरकारी राजस्व की लाखों की चोरी

पाकुड़: जिले के आमडापडा प्रखण्ड के अंतर्गत पचुवाड़ा पंचायत मे इन दिनों एक चिन्ताजनक ताजा मामला सामने आया है। जहां ईट भट्ठो का खेल बेखौफ हो कर धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। जहां सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दे रही है। वही दूसरी और भूमाफिया के हौसले इतने बुलंद है। की खुलेआम पर्यावरण के साथ खिलवाड कर रहे है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ ईट भट्ठी को पका कर ईट माफिया अच्छे दामो पर व्यापार कर रही है।

जो की तस्वीर मे साफ झलक रही है। और कुछ बड़े बड़े ईट भट्ठी को तैयार किया जा रहा है ताकि उसमे कोयले डाल कर एक कच्ची मिट्टी को जला कर एक ईट मे परिवर्तन करने की तैयारी की जा रही है। जबकि मिट्टी को जलाना अवैध है। जहां ताहां से उपजाऊ को मिट्टी कोड कर मिट्टी बड़े पैमाने पर अवेध रूप ईट भट्ठियों मे उपयोग किया जा रहा है। ईट माफिया के हौसले इतने बुलंद है की स्थानीय लोग खुलकर सामने आने से बच रहे है। लेकिन दबी जुबान मे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे है। जहाँ एक तरफ ईट भट्ठे को पकाने की तैयारियां की जा रही है। ये तो जांच का विषय है।
क्या कहते है। अंचल अधिकारी ओसफ अहमद खान ने कहा की ये तो जांच का विषय है। अगर कोमर्सल यूज के अगर बना रहा होगा तो आगे कानूनी कार्यवाई की जाएगी।


