Pakur News: पोखरिया बायपास सड़क हादसे में युवक की मौत, 24 घंटे बाद मिला 4 लाख का मुआवजा

पाकुड़ के पोखरिया बायपास के समीप सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय हेमलाल मुर्मू की मौत के बाद ग्रामीणों ने कोलकीपाड़ा मोड़ पर 24 घंटे तक पाकुड़-अमड़ापाड़ा कोयला मार्ग जाम रखा। प्रशासन और जेएलकेएम नेताओं के बीच हुई सकारात्मक वार्ता तथा विधायक जयराम महतो के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित परिवार को ₹4 लाख का मुआवजा मिला, जिसके बाद जाम खत्म हुआ।

पाकुड़: थाना क्षेत्र के पोखरिया बायपास के समीप सड़क दुर्घटना में बास्केंद्री माझी टोला निवासी हेमलाल मुर्मू (22) की दर्दनाक मृत्यु के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर कोलकीपाड़ा मोड़ पर पाकुड़–अमड़ापाड़ा कोयला परिवहन मार्ग को 24 घंटे से अधिक समय तक जाम कर आंदोलन किया।

आंदोलन के दौरान एसडीपीओ विजय कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों से कई दौर की वार्ता हुई। इस दौरान JLKM के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज मरांडी, महेशपुर के मुजाहिद शेख एवं पाकुड़ जिला कोषाध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी लगातार आंदोलन स्थल पर मौजूद रहकर पीड़ित परिवार की आवाज को बुलंद करते रहे।

डुमरी विधायक सह JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो ने भी दूरभाष के माध्यम से एसडीपीओ विजय कुमार से वार्ता कर घटना की जानकारी ली तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय एवं उचित मुआवजा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने आंदोलनकारियों एवं पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।

ग्रामीणों की एकजुटता, आंदोलन एवं प्रशासन के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के परिणामस्वरूप पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इस संघर्ष में साथ देने वाले सभी ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया संस्थानों एवं पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है। JLKM आगे भी गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासी एवं जरूरतमंद लोगों के हक, सम्मान और न्याय के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करता रहेगा। “जनता का हक, जनता का सम्मान — यही है JLKM की पहचान।”

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More