Pakur News: कौन है ये शख्स? सड़क किनारे मिला शव, पुलिस कर रही पहचान

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के शहरपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पाकुड़: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के शहरपुर के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पाकुड़िया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो या कोई लापता व्यक्ति इस हुलिया से मेल खाता हो, तो तुरंत पाकुड़िया थाना से संपर्क करें।
पुलिस का कहना है कि आपकी एक छोटी सी जानकारी मृतक की पहचान कराने और उसके परिजनों तक सूचना पहुँचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।


