Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा

महेशपुर: प्रखंड के अंतर्गत महेशपुर से गुम्मामोड जाने वाली सड़कों पर अवैध तरीके से चल रहा है हाईवा में बालू।बताते चले कि महेशपुर प्रखंड में थाना होने के बावजूद भी हाईवा के द्वारा ओवरलोडिंग कर प्रत्येक दिन बालू ले जाया जाता हैं।वहीं प्रशासन मौन धारण कर बैठे हुए है। सुबह से लेकर शाम तक तथा शाम से कर रात तक लगातार बालू माफिया ओवरलोडिंग करके हाईवा के द्वारा दूलाई कर रहे है।
प्रशासन की नाक के नीचे से ओवरलोडिंग बालू लोड करके बालू माफियाओ द्वारा ले जाया जा रहा हैं। मजे की बात तो यह है बिना चालान का ओवरलोडिंग हाईवा के द्वारा दिनदहाड़े बालू माफिया बालू की ढूलाई निरंतर जारी है। यह खेल प्रत्येक दिन हाईवा के द्वारा किया जा रहा है। और सड़कों पर हाईवा की लंबे-लंबे कतारे लगी रहती है। प्रशासन के टुल मूल रवैये से ही बालू माफिया पूरी तरह से हावी हो चुके हैं।
बालू की तस्करी से एक ओर जहाँ सरकारी कोष को क्षति पहुंच रही है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण तंत्र को भी काफ़ी नुकसान पहुँच रहा है। हम देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करते हैं क्योंकि अभी तक बालू माफिया पूरी तरह से हावी हो चुके हैं। और प्रशासन मौन धारण कर बैठे हुए हैं अगर इसी तरह का चलाता रहा तो आम लोगों को सड़क में आवागमन करने पर बड़ा हादसा देखने को मिल सकता है।


