Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
-1024x614.jpeg)
पाकुड़: जिला के आमडापाड़ा थाना क्षेत्र मेअवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बरमसीया मोड के पास एक टेम्पो को पकड़ा है। टेम्पो में अवैध तरीके से कोयला ले जाया जा रहा था।
मामला दर्ज
इस संबंध में आमडापाड़ा थाना में कांड संख्या 57/26 दिनांक 22.07.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने BNS की धारा 303(2)/305(e)/371(2)/317(5)/3(5) और कोलमाइंस एक्ट की धारा 30(ii) के तहत मामला दर्ज किया है।
दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैl गिरफ्तार आरोपी की पहचान
1. कमल किशोर मंडल पिता सीताराम मंडल, ग्राम ऊपर मणझियरा, थाना दुमका मुफस्सिल
2. कॉर्नेल टुडू पिता स्माइल टुडू, ग्राम चिरुडीह, थाना काठीकुंड, जिला दुमका
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने टेम्पो और लदे हुए कोयले को जब्त कर लिया है। अवैध कोयला तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच की जा रही है।


