Pakur News: अवैध गिट्टी लदा एक हाईवा जब्त, पुलिस की आगे की जांच जारी

पाकुड़: जिले में अवैध खनन और गिट्टी के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में धनुष पूजा के पास जिला प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त छापामारी में एक हाईवा को अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालक आवश्यक चालान और वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद अधिकारियों ने हाईवा को जब्त कर लिया। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी के आवेदन के आधार पर वाहन चालक और मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
प्रशासन ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्त नजर रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


