Pakur News: नगर परिषद में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, रविंद्र भवन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों के शिलान्यास को लेकर रविंद्र भवन टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में योजनाओं की शुरुआत की गई।

पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों के शिलान्यास को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के रविंद्र भवन टाउन हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें नगर के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, विधायक प्रतिनिधि  गुलाम अहमद एवं नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र चौधरी की उपस्थिति में विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के एई, कनिया अभियंता आरआई सहित अन्य तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही विकास कार्यों से जुड़े संवेदक भी कार्यक्रम में शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि शिलान्यास के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण किया जाएगा, जिससे नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में संतुलित विकास सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और आने वाले समय में और भी विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More