Pakur News : मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के गणपुरा गांव में सोमवार रात एक मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने नकद राशि समेत दर्जनों मोबाइल फोन चुरा लिए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों और दुकानदारों में भय का माहौल है।

पाकुड़ :  थाना क्षेत्र के गणपुरा गांव में सोमवार की देर रात एक मोबाईल दुकान में घुसकर चोरों ने नकद सहित लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों में भय का माहौल बना हुआ हैं। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

घटना की जानकारी दुकान मालिक नितई पाल को मंगलवार सुबह तब हुई, जब वह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने दुकान का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान की अलमारी खाली थी, गल्ले (कैश ड्रायर) का ताला टूटा हुआ था और छत से दुकान के अंदर आने वाली सीढ़ी का दरवाजा खुला पड़ा था।

​लाखों का नुकसान

​दुकान मालिक नितई पाल ने बताया कि वह ‘गणपति मोबाइल दुकान’ चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि चोरों ने दुकान से निम्नलिखित सामानों की चोरी की है। नकद राशि: करीब 1 लाख 75 हजार रुपये (जो उन्होंने महाजन को भुगतान करने के लिए रखे थे)।

​नये फोन: लगभग 15 पीस नए एंड्रॉइड मोबाइल। पुराने फोन: मरम्मत (रिपेयरिंग) के लिए आए हुए करीब 50-60 पुराने मोबाइल।
​

CCTV में कैद हुए चोर

घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV फुटेज को खंगाला, जिसमें चोरों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। हालांकि, चोरों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था, जिसके कारण उनकी पहचान करने में मुश्किल आ रही है। फुटेज से पता चला है कि चोर करीब दो से तीन घंटे तक दुकान के अंदर रहे

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More