Pakur News: वार्ड पार्षद निभा देवी ने बोर्ड की बैठक में रखी स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 की पार्षद निभा देवी ने अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं का पहले जनमत संग्रह करने के लिए मोहल्ला कैलाशनगर, बागतीपाड़ा, सिद्धार्थनगर में जनता के साथ बैठक की उसके बाद व्योरेवार ढंग से पेयजलापूर्ति, पथ विद्युत संचालन, ड्रेन की स्थिति तथा सामुदायिक उपयोग में आने वाली विभिन्न उपक्रमों यथा-विवाह भवन, आयुष्मान आरोग्य केंद्र, प्राइमरी स्कूल, ऑडिटोरियम तथा खेल मैदान का वार्ड में अधिष्ठापन का प्रस्ताव रखा।
प्रस्ताव रखने के पहले अध्यक्ष के नाम अपने संबोधन में शहरी जलापूर्ति योजना का उनके वार्ड में के नक्शे में न होने की कसक तो था जल जमाव की समस्या के निदान के लिए वैज्ञानिक परिदृष्टि में विभागीय प्रक्रिया की स्पष्ट रूप रेखा भी थी।
उन्होंने अपने प्रस्ताव पूर्व दिए गए अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष को स्पष्ट रूप से यह संदेश देने का प्रयास किया कि आप मानवीय पक्ष को अपने प्राथमिकता में रखें जिसके लिए जनता ने आपको आशीर्वाद दिया है। कुल मिलाकर प्रस्ताव रखने के पहले दिए गए संबोधन पाकुड़ नगर परिषद के अब तक किए गए बोर्ड की बैठकों से अलग एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अच्छी शुरुआत मानी जा सकती है।


