Pakur News: पाकुड़िया में बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो और BNS मामले का आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: पाकुड़िया स्थानीय थाना क्षेत्र के बसेटकुंडी, छापाटोला गांव से पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिनय हेम्ब्रम, पिता- धोने हेम्ब्रम के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पाकुड़िया थाना में कांड संख्या 0-38/2026, दिनांक 31/05/2026 को धारा-76 BNS और 8/12 POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बिनय हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया।
कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को पाकुड़िया थाना पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में उपस्थापन (पेशी) कराने हेतु भेज दिया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की छानबीन में जुटी हुई है।


