Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा

महेशपुर: प्रखंड के अंतर्गत झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री महेशपुर बाजार और कई अन्य ग्रामीण इलाकों में बेधड़क हो रही है। बताते चलें कि महेशपुर अंबेडकर चौक, हाटपड़ा डाकबंगला चौक, सीलमपुर, बड़कियारी, बलियापातरा चांडालमारा, रोलाग्राम, कैराछत्तर चौक, छक्कुधाड़ा देवीनगर बलियाडांगाल समेत इन सभी गांव में अब तक लॉटरी टिकट बेचने वालों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है रोजाना लाखों रुपए से अधिक लॉटरी का धंधा चल रहा है इस धंधे में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं।जो थोक में लॉटरी की बिक्री महेशपुर के कई इलाकों में कर रहे हैं।
थोक विक्रेता से खुदरा विक्रेता लॉटरी खरीद कर लोगों को अधिक पैसा की लालच देकर लॉटरी की बिक्री करते है। गरीब और मजदूर तबके के लोग दिनभर मजदूरी करके अपनी कमाई से लॉटरी की टिकट खरीदते हैं जिससे कई परिवार आर्थिक परेशानी झेलने के लिए मजबूर होते जा रहे हैं।स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण महेशपुर प्रखंड के कई इलाकों में अवैध लॉटरी विक्रेता लॉटरी की कमाई से मालामाल हो रहे हैं।
लॉटरी के खिलाफ वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कुछ दिन पहले छापेमारी अभियान चलाया गया था। लेकिन यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अधिक से अधिक एजेंट बिक्री कर रहे हैं। हर घर में खुदरा विक्रेताओं द्वारा पहुंचाए जाते हैं लॉटरी टिकट, लॉटरी टिकट का कारोबार इस कदर फैल हुआ है। सुबह होते ही दलाल लॉटरी टिकट लेकर घर घर जाकर घर के लोगों को देते हैं लॉटरी टिकट के इस अवैध कारोबार को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है। प्रशासन की नाक के नीचे फल फूल रहा है अवैध लॉटरी का धंधा।


