Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा

पाकुड़: सदर प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक और पहल करते हुए सखी मार्ट का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार ने केंद्रीय टीम की उपस्थिति में किया। यह मार्ट लाभुक अहिदा परभीन द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सखी मार्ट जैसे प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे न केवल महिलाओं की आय बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय टीम के सदस्य, संबंधित विभाग के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।


