Pakur News: आकांक्षा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
-1024x614.jpeg)
पाकुड़: आकांक्षा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने पीएम श्री हरिणडांगा 10+2 विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और केंद्र अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो।
गौरतलब है कि आकांक्षा योजना के तहत आयोजित इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को रांची में रहकर मेडिकल, सीएलएटी और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी करने का अवसर मिलता है, जिससे प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्राप्त होता है।


