Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर महेशपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विजेता को 50 हजार

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत कैराछत्तर भौरीकोचा मैदान में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, रवि हांसदा मुखिया, नरेश मुर्मू मुखिया, गोपीचंद राय ग्राम प्रधान और विशिष्ट अतिथियों ने बारी बारी से सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और फुटबॉल प्रतियोगिता को शुरू करवाया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम में ही हिस्सा ले सकते हैं।
जिसमें विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 50000 तथा द्वितीय पुरस्कार 40000 और तीसरा एवं चौथा 10000 -10000 राशि का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें पहला मुकाबला एफसी गजार दिसोम काठीकुंड और एफसी फाल्कन स्ट्राइकर के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक संघर्ष के बाद गोल्डन गोल से एफसी गजार दिसोम काठीकुंड ने मैं जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।संस्कृति और खेल: आयोजकों ने बताया कि आदिवासी समाज में फुटबॉल रसा बसता है।
यह आयोजन खेल के प्रति रुझान और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए किया गया।मुख्य आकर्षण: मैच देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मैदान पर मौजूद रहे। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर उपस्थित कमेटी मेंबर के सलाहकार कालिदास मुर्मू ,धनेश्वर हांसदा, साइमन हेंब्रम, सुनीराम मुर्मू, निर्मल हेंब्रम, जोन जल सोरेन, मनोज मरांडी,संतोष हेंब्रम, विलियम मुर्मू, डेविड मुर्मू, मानिक चंद्र राय, सहदेव मिर्धा, मधुसूदन राय, दुर्गा राय, लक्ष्मण राय, हरिकिशोर राय, बक्केश्वर राय, लाल बाबू पहाड़िया,बुलेट देहरी, लालबाबू राय लंकेश्वर राय मनोज किस्कू, सुभाष किस्कू, अभिमन्यु राय,संतोष राय, उत्तम पाल आदि मौजूद थे।


