Pakur News: होटलों में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

पाकुड़ के अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी और कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में शहर के होटलों में फायर सेफ्टी नियमों की जांच की गई। कई होटलों में कमियां पाए जाने पर अधिकारियों ने संचालकों को सात दिनों के भीतर सभी अग्निशमन सुरक्षा मानकों को पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है।
पाकुड़: जिले के अंतर्गत आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अब होटलों में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी विकाश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में पाकुड़ शहर के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कई होटलों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई, जिसके बाद अधिकारियों ने संबंधित होटल संचालकों को सात दिनों के भीतर फायर सेफ्टी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


