Pakur News: रामनवमी का उत्साह, रेलवे कॉलोनी में भव्य शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार

पाकुड़ के रेलवे कॉलोनी में अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के अनुसार, 26 मार्च को शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पारंपरिक शस्त्र कला, अखाड़ा प्रदर्शन और मनमोहक झांकियां शामिल होंगी। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

पाकुड़: रामनवमी के पावन अवसर को लेकर पाकुड़ में उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। रेलवे कॉलोनी में आयोजित अखाड़ा समिति की महत्वपूर्ण बैठक में इस वर्ष भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि 26 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन, झांकियां और हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र होंगे। शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरने वाली यह शोभायात्रा भक्ति और जोश का अद्भुत संगम पेश करेगी।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और आमजन से सहयोग की अपील की है, ताकि यह पर्व शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सके। पूरे शहर में तैयारियां जोरों पर हैं और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि दोनों युवक दुमका रोड की ओर से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी दिशा में भाग निकले। आगे की जांच में हनुमान मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी पुष्टि हुई कि आरोपी दुमका रोड की ओर तेजी से जाते हुए देखे गए। हालांकि मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट रूप से नहीं मिल सका है, जिससे उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार द्वारा पाकुड़िया थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया है

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More