Pakur News: आमडापाड़ा के अंबाडीहा गांव में निर्माणाधीन जलमीनार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

पाकुड़ जिले के आमडापाड़ा प्रखंड अंतर्गत बासमती पंचायत के अंबाडीहा गांव में बिना सूचना पट्ट के बन रहे जलमीनार में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

पाकुड़: जिले के आमडापाड़ा प्रखंड अंतर्गत बासमती पंचायत के अंबाडीहा गांव, मांझी टोला में  बन रहे जलमीनार की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। योजना स्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाए जाने और घटिया सामग्री के इस्तेमाल से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

सूचना पट्ट नही है।कार्य स्थल पर विभाग का नाम, योजना की कुल लागत और समय-सीमा दर्शाने वाला बोर्ड नहीं है। इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटिया  बंगला ईंट का इस्तेमाल ग्रामीणों का आरोप है कि जल मीनार के निर्माण में घटिया बंगला’ ईंट’ का प्रयोग किया गया है।ऐसा ग्रामीणों का कहना है। इससे भविष्य में संरचना की मजबूती को लेकर चिंता बनी हुई है।

पेयजल संकट बरकरार  

मांझी टोला में सैकड़ों परिवार रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पेयजल की भारी किल्लत है। जल मीनार से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कार्य पूरा नही होने से लोगों में निराशा है। एक ग्रामीण ने कहा, “हमें पानी की सबसे ज्यादा समस्या है। जल मीनार बन रहा है, पर ऐसे काम से कब तक चलेगा?”

प्रशासन से कार्रवाई की मांग  

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते गुणवत्ता नहीं सुधारी गई तो सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ जल संकट भी बना रहेगा।

विभाग ने साधी चुप्पी  

इस संबंध में जब पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार से फोन पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल काट दिया। इस कारण विभाग का पक्ष नहीं मिल सका।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More