Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो

पाकुड़: प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक धनुष पूजा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में संगठनात्मक स्तर पर आंदोलन को तेज करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया।
बैठक में राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आम लोगों को एमएमडीआर संशोधन विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी दें और लोगों को इसके खिलाफ जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता है।
वहीं झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की।
बैठक में पार्टी के प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


