पाकिस्तान में आज़ादी का जश्न मातम में बदला, मासूम बच्ची समेत 3 की मौत 64 घायल 

पाकिस्तान की आजादी के जश्न में हवाई फायरिंग से तीन लोगों की मौत हो गई. कराची शहर में यह मामला देखने को मिला है. घटना के कारण 64 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. जश्न के दौरान हवाई फायरिंग के कारण इस तरह के मामले पहले भी देखे जाते रहे हैं.

पाकिस्तान: पाकिस्तान के कराची में आज़ादी का जश्न खून में तब्दील हो गया। लापरवाह हवाई फायरिंग से एक बुजुर्ग, एक 8 साल की बच्ची और एक युवक की मौत हो गई, जबकि 64 लोग घायल हो गए. गुरुवार को रेस्क्यू अधिकारियों ने जियो न्यूज को बताया कि शहर के अलग-अलग  इलाकों में कम से कम 64 लोग गोलियों से घायल हुए हैं. 

हवाई फायरिंग के स्थान

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हवाई फायरिंग की घटनाएं अजीजाबाद, कोरंगी, लियाक़ताबाद, लियारी, महमूदाबाद, अख़्तर कॉलोनी, कीमारी, जैक्सन, बलदिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर सहित कई इलाकों में हुईं। शरीफ़ाबाद, नॉर्थ नाज़िमाबाद, सूरजानी टाउन, ज़मान टाउन और लांधी से भी इसी तरह के मामले सामने आए

गिरफ्तारियां और बरामदगी

पुलिस ने विभिन्न इलाकों से 20 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं 

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

समाचार में बताया गया है कि कराची में स्वतंत्रता दिवस पर हवाई फायरिंग की घटनाएं नई नहीं हैं। 2024 में ऐसी फायरिंग में 95 लोग घायल हुए थे, जबकि उससे पिछले साल 80 लोग घायल हुए थे। इसी साल 1 जनवरी को नए साल के जश्न के दौरान हुई फायरिंग में 29 लोग घायल हुए थे।

आतंकवादी हमला

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के पेशावर में हसन खेल पुलिस थाने पर अज्ञात आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में एक कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अधिकारी घायल हो गया। इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अतिरिक्त बल मौके पर भेजे गए हैं। ताकि चल रहे अभियान में सहायता दी जा सके.

 

 

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More