खबरें सीसीएल की
स्टेट ब्यूरो: ऑफिसर्स बेनिवोलेन्ट सोसाईटी द्वारा शनिवार को सीसीएल के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह ने भुरकुंडा प्रोजेक्ट के तहत बरका-सयाल क्षेत्र में कार्यरत रहे जितेंद्र कुमार सिंह की पत्नी शोभा देवी को 4 लाख 50 हजार का चेक प्रदान किया है। स्व. सिंह का निधन गत 22 जनवरी, 2019 को हो गया था। इस दौरान ओबीएस के महासचिव राज कुमार सिंह, विनय कुमार शंकर, सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।