गिरिडीह के चतरो में ‘ब्रेन टेक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर’ बना युवाओं के करियर का नया आधार

गिरिडीह: जिले के चतरो स्थित ‘ब्रेन टेक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर’ कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां DCA, ADCA, Python, Tally, DTP, Typing, DWD जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान ISO प्रमाणित होने के साथ कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत है।
.jpeg)
यहां छात्रों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर प्रैक्टिकल और लाइव प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे वास्तविक कार्यक्षेत्र के लिए तैयार हो सकें। संस्थान में अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम है, जो हर छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान देती है। कम फीस, बेहतर लैब सुविधा और नियमित क्लास के कारण आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्र यहां नामांकन करा रहे हैं।
.jpeg)
संस्थान के संचालक वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि, “हमारा मुख्य उद्देश्य युवाओं को सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य हो गया है, और हम चाहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी इस दौड़ में पीछे न रहें। हम उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास देने का प्रयास कर रहे हैं।”
.jpeg)
उन्होंने आगे कहा, “भविष्य में हम और एडवांस कोर्स जैसे डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग और प्रोग्रामिंग से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, ताकि यहां के युवाओं को बड़े शहरों की तरह ही अवसर मिल सकें।”
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के संस्थान क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते खोल रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य उज्जवल हो रहा है।
मुख्य बिंदु:
- सॉफ्टवेयर एवं कंप्यूटर हार्डवेयर का सम्पूर्ण समाधान उपलब्ध
- कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर बनाने व रिपेयरिंग की ट्रेनिंग
- प्रैक्टिकल आधारित प्रशिक्षण पर विशेष जोर
- आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के अवसर पर फोकस


