देश में शोक की लहर, भाजपा के ईमानदार नेता कैलाश महतो का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी कैलाश महतो के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 35 वर्षों तक पार्टी की सेवा करने वाले कैलाश महतो को ईमानदारी और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनके निधन पर निपु सिंह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और इसे भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

रांची : भाजपा का वरिष्ठ नेता रांची जिले के जाने-माने समाजसेवी बरियातू मंडल के पूर्व अध्यक्ष और ईमानदार पुरुष के नाम से जानने वाले कैलाश महतो का निधन से पूरे देश में शोक की लहर है । करीब पैंतीस साल से लगातार भाजपा में अपना सेवा देने वाले और कभी भी पद के लिए किसी को नहीं बोला और ना ही वह पद के लिए कभी लालच की ना ही कभी विधानसभा लोकसभा की टिकट मांगने का प्रयास की ऐसा नेता के निधन से राज्य ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है उनके निधन पर दुःख जताते हुए रांची जिले के समाजसेवी सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी में वर्तमान में अगर ईमानदार की बात की जाए तो सबसे पहले कैलाश महतो का नाम आएगा ।

श्री सिंह ने कहा कि सरल स्वभाव ईमानदार पुरुष को इस दुनिया में नहीं रहना भाजपा परिवार सहित पूरे देश और बूटी गांव के लिए नुकसान है और कहा कि हर इंसान के दुख सुख में सबसे पहले आने वाले कैलाश महतो को नहीं रहने से खास कर मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है  सिंह ने उनके आवास पर जाकर उनका पैर छूकर नमन किया और कहां की ऐसा ईमानदार नेता इस युग में भाजपा को मिलना महा मुश्किल है उनका अंतिम संस्कार जुमार नदी घाट पर दोपहर 11 बजे किया गया और सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की और कहा की वह अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे इस मौके पर उनकी आवास पर रामटहल चौधरी, सुबोध सिंह गुड्डू, सरिता पांडे, समरी लाल, धीरज साहू, वरुण साहू सहित हजारों भाजपा नेता ने उनके आवास पर आकर श्रद्धांजलि दी ।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More