रांची: विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन को विकास के लिए समर्पित किया है और हमारे संस्थान में निज विकास के माॅडलों को ही प्रयोग में लाया जाता रहा है। वे राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद के कार्यक्रम के बाबत शुक्रवार को मीडिया से बात कर रहे थे। कहा कि राष्ट्रपति का आगमन उनके जीवनभर की मेहनत का परिणाम है।
श्री भगत ने कहा कि राष्ट्रपति अपने कार्यक्रम के दौरान जमीनी रुप से यहां विकास भारती द्वारा प्रयोग किए गए विकास मॉडल का अवलोकन करेंगे। इस बाबत संस्थान ने कृषि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार सहित स्वालंबन संबंधित माॅडल पर काम किया है। प्रयास किया जा रहा है कि कुटिर उद्योगों के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा दिया जाए। श्री कोबिंद अपने भ्र्रमण के दौरान यहां के गरीब अनाथ आदिवासी व आदिम जनजाति के बच्चों से मुलाकात करेंगे।