कोडरमा में नगर निकाय चुनाव: मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें

कोडरमा : नगर परिषद झुमरी तिलैया का चुनाव महिला मतदाताओं ने डाले वोट ।। कोडरमा ।। झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के मतदान केन्द्रों पर पुरुष युवा व बुजुर्ग मतदाताओं द्वारा पहुंचने व मतदान करने का सिलसिला जारी है । गौरतलब है की नगर परिषद इलाके के सभी 28 वार्ड के लिए मतदान चल रहा है । कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित परिसर में तीन मतदान केन्द्रों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है ।
लोग अपना मत डालने पहुंच रहे हैं । यहां के मतदान केंद्र संख्या 11 पर दोपहर 12 बजे तक कुल 1274 मतदाताओं में 326 लोगों ने अपने मत डाल चुके हैं । वहीं दूसरे मतदान केंद्र 12 वन क पर कुल 779 में से अभी तक 145 लोगों ने मत डाले हैं । तीसरे मतदान केंद्र 12 वन पर कुल 825 मतदाता हैं । यहां अभी तक 268 लोगों ने साढे 12 बजे तक मत डाल चुके हैं जो लगभग 30 प्रतिशत है । लोग मतदान करने लाईन में लगे हुए हैं ।
मतदान केंद्र संख्या 12 वन क पर मतदान करने पहुंची सेवा निवृत महिला बैंक अधिकारी सीमा सरावगी ने बातचीत के दौरान कहा की मतदान करना उनका संवैधानिक अधिकार है । वे इसी अधिकार से पहुंची हैं । वे इसके लिए उत्साहित नजर आयीं । वहीं शहर के प्रमुख व्यापारी कैलाश चौधरी भी मतदान केंद्र संख्या 11 वन पर अपना मत डाला । उत्साहित श्री चौधरी ने कहा ये हमारा अधिकार है । गौरतलब है की मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का पहुंचना जारी है। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर एहतियातन सभी इंतजमात किए गये हैं।।


