साहिबगंज नगर निकाय चुनाव, वर्षा कुमारी ने वार्ड 19 से की दावेदारी

साहिबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 से नगर निकाय चुनाव 2026 में वर्षा कुमारी ने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उनके पति प्रशांत शेखर ने नामांकन पत्र खरीदा।

साहिबगंज। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 निवासी प्रशांत शेखर ने नगर निकाय चुनाव 2026 के पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा। उन्होंने यह नामांकन पत्र अपनी पत्नी वर्षा कुमारी के लिए लिया है, जो वार्ड संख्या 19 की उम्मीदवार होंगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना मेरे परिवार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जनता जनार्दन के समर्थन और क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।  

इस अवसर पर वर्षा शेखर ने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वे वार्ड 19 के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करने के लिए वे पूरी तरह से सक्षम हैं।

उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित उम्मीदवाओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशांत व वर्षा शेखर ने कहा कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करने के लिए काम करेंगे। वहीं, वर्षा शेखर ने कहा कि वे एक जनसेवक के रूप में काम करना चाहती हैं और क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहती हैं।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More