नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान

कोडरमा : झुमरी तिलैया नगर परिषद इलाके में चुनावी फिजा अपनी गर्माहट दिखा रही है । सच कहें तो अब चुनावी फिजा अपनी गर्माहट से इतराने लगी है । चुनावी फिजा की इतराहट हर आम व खास की चौखट तक पहुंचने लगी है ।
अध्यछ पद पर जन समर्थन हासिल कर सुशोभित होने की ललक संजोये उम्मीदवार मत दाताओं का आशीर्वाद मांगने हर चौखट पर पहुंच रहे हैं । संतोष यादव ने बुजुर्गों के पैर छूकर मांगा आशीर्वाद ।
अध्यछ पद के उम्मीदवार संतोष यादव जन समर्थन व मतदाताओं का आशीर्वाद पाने समर्थकों के संग नगर परिषद के सभी इलाकों में पहुंचे और जन संपर्क अभियान चलाया ।उन्होने इस दौरान महिलाओंं से संपर्क साधा और समर्थन संग आशीर्वाद मांगा । उन्होनें कहा साथ दें आपका भरोसा टूटने नहीं देंगे ।
उन्होने कहा की लोगों की आशाओं को मूर्त रुप देंगे । विकास की बेहतरी शहर की सरजमीन पर उतार कर दिखायेगे । गौरतलब है की चुनाव को लेकर अध्यछ पद के सभी उम्मीदवार अपने अपने तरीकों से मतदाताओं को अपनी तरफ गोलबंद करने मोटिवेट करने में लगे हैं ।
लोगों के बीच विजन पत्र भी बांट रहे हैं । प्रचार वाहनों में सभी उम्मीदवारों की हाथ जोड़े एकाध को छोडकर मुस्कुराहट से सनी प्रभावी तस्वीरें दिख जाती हैं । चुनावी शोर के बीच नगर परिषद इलाके की जनता सबों का आकलन कर रही है ।


