नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन

जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद हेतु मोहम्मद तसलीम अंसारी को समर्थन देने पर सहमति बनी।

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में नगर निगम चुनाव के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया । इस बैठक में सर्वसम्मति से नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद तसलीम अंसारी को कांग्रेस ने समर्थन देने का निर्णय लिया ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, बिनोद सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह ओबीसी प्रदेश सचिव रेणू कुशवाहा महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बेबी देवी वरिष्ठ कांग्रेसी विरेन्द्र कुमार सिंह, राजू चौरसिया, दिगम्बर प्रसाद मेहता, डाॅ.प्रकाश कुमार, लाल बिहारी सिंह, गोविंद राम, कैलाश पति देव, दिलीप कुमार रवि, राजीव कुमार मेहता, जावेद इकबाल, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, मनोज मोदी, शारदा रंजन दुबे,मनोज मेहता, मंसुर आलम, सैयद अशरफ अली, सतीश प्रसाद मेहता, अजय राणा के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे ।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More