देवघर: सुबह-सवेरे एवं शनिपरब कार्यक्रयम का आयोजन

देवघर: पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में देवघर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से सुबह-सवेरे एवं शनिपरब कार्यक्रयम का आयोजन किया जा रहा है। ताकि स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ लोगों को हमारे सांस्कृतिक विरासत से अवगत करायी जा सके। वर्तमान में इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक शनिवार को किया जाता है। सुबह-सवेरे कार्यक्रम के तहत् प्रातःकाल में जहाँ भजन-कीर्तन व अन्य भक्ति से परिपूर्ण गीतों की प्रस्तुति की जाती है। वहीं संध्या वेला में शनिपरब का आयोजन कर लोगों का मनोंरंजन करने का कार्य किया जा रहा है। सुबह-सवेरे एवं शनिपरब के तहत् जहाँ प्रथम शनिवार को कलाकारों द्वारा लोक-नृत्य व लोक-गीत की प्रस्तुति की जाती है। वहीं क्रमशः द्वितीय शनिवार को शास्त्रीय/उपशास्त्रीय संगीत एवं तृतीय शनिवार को नाटक का मंचन एवं चतुर्थ शनिवार को लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोहने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में दर्शकों को बैठकर इसका आनन्द लेते देखा जाता है। वहीं कार्यक्रम का लुत्फ उठा रही प्रेमलता बैनर्जी से जब इस संदर्भ में बात की गई तब उन्होने कहा कि झारखण्ड सरकार द्वारा शनिपरब के आयोजन के रूप में बहुत हीं अच्छी पहल की गयी है। इससे जहाँ एक और यहाँ के स्थानीय कलाकारों के प्रतिभा को आगे आने का मौका मिल पा रहा है। वहीं इसके माध्यम से उन्हें एक ऐसा मंच मिल रहा है। जिससे वे प्रोत्साहित हो अपने कला को निखारते हुए जीविकोपार्जन कर पायें।

