मोदी सरकार का फैसला, दमन होगी दादर-नागर हवेली और दमन-दीव की नई राजधानी

नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेशों दादर-नागर हवेली और दमन-दीव को नई राजधानी मिल गयी है. दरअसल, यह निर्णय केंद्रीय सरकार द्वारा लिया गया है. कुछ दिनों पहले ही मोदी सरकार ने दमन-दीव और दादर-नागर हवेली को एक प्रदेश बनाने का निर्णय लिया था. अब इन प्रदेशों राजधानी दमन होगी. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने दी.

उन्होंने यह भी बताया कि कैबिनेट ने दादरा-नागर हवेली और दमन-दीव के विलय के मद्देनजर जीएसटी, वैट और उत्पाद शुल्क से संबंधित अधिनियमों में बदलाव की मंजूरी दी है। इसके अलावा दमन को दादरा-नागर हवेली और दमन-दीव के मुख्यालय के रूप में भी नामित किया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More